Search

 
 
 

कोडरमा : कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

 
Koderma : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगोडीह में दो बच्चों की मौत कुएं में डूबने से रविवार को हो गई. दोनों बच्चों की पहचान डोंगोडीह निवासी रिशु कुमार (उम्र 7 वर्ष, पिता नारायण साव) एवं निखिल कुमार साव (उम्र 10 वर्ष, पिता निर्मल साव) के रूप में की गई है. परजनों के अनुसार घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर खेत में बने कुएं में गिरने से मौत हुई. ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को लगभग 11 बजे दिन में उसी जगह पर देखा था. वहीं दोनों के परिजन अपने अपने खेत में धान का बिचड़ा बचाने के लिए पानी पटवन के लिए गए थे. जब देर शाम घर लौटे तो अपने-अपने बच्चों को नहीं पाया. परिजनों ने दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी. जानकारी मिलने पर कि कुएं के इर्द-गिर्द दोनों बच्चे खेल रहे थे, देर शाम कुएं में देखा गया तो एक शव पानी की सतह पर आ गया था. वहीं दूसरे को झग्गर डालकर निकाला गया. मामले की सूचना नवलशाही थाना को दिया गया. सूचना मिलते ही नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा घटनास्थल पर पहुँचे एवं शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के भेजा. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.  इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-illegal-liquor-worth-thousands-seized-from-tata-danapur-express-train/">जामताड़ा

: टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से हजारों की अवैध शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही