Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दो दिवसीय विज्ञान प्रश्न निर्माण कार्यशाला संपन्न

Advertisement
Advertisement
Jhumri Tilaiya:  स्थानीय महात्मा गांधी नगर स्थित कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या विकास समिति के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रांतीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता की दृष्टिकोण से प्रश्न निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. इसकी जानकारी स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने दी. उन्होंने बताया कि प्रांतीय विज्ञान प्रश्न मंच जो चार वर्गों में आयोजित होने वाली है, इन सभी वर्गों में विज्ञान के निर्धारित पाठ्यक्रम से प्रश्नों का निर्माण गत 25 और 26 अगस्त को किया गया. संपूर्ण कार्यशाला विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रांतीय विज्ञान प्रमुख संजीव कुमार सह प्रमुख प्रवीण जी के देखरेख में संपन्न हुआ. इस कार्यशाला में बनाए गए प्रश्न आगामी अक्टूबर माह में होने वाले प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भैया बहनों से पूछे जाएंगे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-villagers-of-gadishank-are-struggling-with-basic-problems/">गिरिडीह

: बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं गाढ़ीशांख के ग्रामीण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/26rc_m_120_26082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कार्यशाला में इन्होंने लिया हिस्सा

इस कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न विद्यालयों से अपने-अपने विषय के विशेषज्ञ पंद्रह आचार्यों ने भाग लिया. कार्यशाला में भूली नगर से संतोष कुमार गुप्ता, बाघमारा से पीतांबर कुम्हार, डकरा से विद्यानंद झा, सिंदरी से प्रहलाद चंद्र गोराई, रजरप्पा प्रोजेक्ट से अनिल कुमार, तेलों से सोमेन डे, चतरा से अयोध्या प्रसाद सिंह व राजेश कुमार, हजारीबाग से अनिल कुमार, संजय कुमार उपाध्याय व आशीष बागची, स्थानीय विद्यालय से नीरज कुमार, दीपक कुमार, विपिन दे और वीरेंद्र प्रसाद ने भाग लिया. कार्यक्रम के समापन सत्र में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष नवल कुमार तथा सदस्य मुंशी यादव विद्या विकास समिति का आभार व्यक्त किया गया. अंत में शांति मंत्र वचन के साथ कार्यशाला समापन की घोषणा की गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-session-begins-with-freshers-day-at-nttf/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ में “फ्रेशर्स डे” के साथ नए सत्र का हुआ शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही