Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 26 जनवरी से दो दिवसीय बसंत महोत्सव का होगा आयोजन

Koderma : श्री राम संकीर्तन मंडल की बैठक श्री सत्यनारायण मंदिर खुदरा पट्टी में की गयी. बैठक में मंडल का 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. दो दिवसीय बसंत महोत्सव 26 जनवरी को शुरू होगी, जो 27 जनवरी तक चलेगी. कार्यक्रम के संयोजक नवीन सिन्हा और सह संयोजक बिमल मोदी को बनाया गया है. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष सतेंद्र सिन्हा ने की. (पढ़ें, पलामू:">https://lagatar.in/palamu-relatives-of-patients-in-need-of-blood-should-also-donate-blood-naveen-tiwari/">पलामू:

रक्त के जरूरतमंद मरीजों के परिजन भी करें रक्तदान- नवीन तिवारी)

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत

सतेंद्र सिन्हा ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ होगी. इसके बाद संध्या में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मंदिर परिसर में विभिन्न देवी देवताओं का दरबार लगाया जायेगा. 27 जनवरी को सुबह ढ़ाई घंटे की ज्योत के साथ भजन होगा. भजन गाने के लिए स्थानीय और बाहर से गायक आयेंगे. इस दिन भव्य गजरा एवं अबीर गुलाल की होली भी खेली जायेगी. इसे भी पढ़ें : राजनीति">https://lagatar.in/armys-surgical-strike-pulwamas-entry-again-in-politics-congress-asks-for-evidence-from-modi-government/">राजनीति

में फिर सेना के सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा की इंट्री, कांग्रेस ने मोदी सरकार से सबूत मांगे

2 फरवरी को बैठक में कार्यक्रम की होगी समीक्षा 

मंडल के सचिव अरविंद चौधरी ने कहा कि बसंत महोत्सव के अलावा कांवर पद यात्रा का भी आयोजन किया जायेगा. आगामी 2 फरवरी को मंडल की फिर से एक बैठक होगी. जिसमें कोषाध्यक्ष बसंत गुप्ता कार्यक्रम की समीक्षा और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे. साथ ही नयी कमेटी का भी चुनाव किया जायेगा. बैठक में संरक्षक मुन्ना भदानी,मनोज साव,विक्की केसरी,अमित सुरिलिया,राहुल कपसीमे, नवल किशोर पांडेय, गौतम पांडेय, बिरजू राणा, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-netaji-janmotsav-samiti-celebrated-the-birth-anniversary-of-subhash-chandra-bose/">कोडरमा

: नेताजी जन्मोत्सव समिति ने मनायी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही