Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : उन्नत कृषि एवं पशुपालन उत्पादकता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Koderma : समर्पण, भारतीय जन उत्थान परिषद एवं आरएमआई की ओर से बेंदी पंचायत के ग्राम चोरही चट्टान में उन्नत कृषि एवं पशुपालन उत्पादकता विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों से चयनित 30 किसानों ने भाग लिया. मौके पर प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कुदरत के बदलते स्वरूप में खेती और पशुपालन एक जोखिम भरा कार्य जरूर है परंतु, नई तकनीक को अपनाने से यह जोखिम भरा कार्य बिलकुल आसान हो जाता है. उन्होंने कृमि से बचाव, खेती की जुताई के तरीके, जैविक खाद्य बनाने की विधि एवं प्रयोग आदि की जानकारी दी. इसके अलावे प्लास्टिक मलची के उपयोग के तरीके, टपक सिंचाई की विधि, लैंड लेज़र लेवलिंग, मिश्रित खेती, बीज का चुनाव एवं उपचार आदि विषयों पर भी जानकारी दी. उन्होंने कई कीटनाशक बनाने की विधि का डेमो दिखाया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-meeting-of-the-executive-committee-of-the-health-department-discussion-on-9-agendas/">रांचीः

स्वास्थ्य विभाग के एग्जीक्यूटिव कमेटी की हुई बैठक, 9 एजेंडों पर चर्चा

ढिबरा पर नहीं खेती पर रहें आश्रित- परियोजना उत्प्रेरक

परियोजना उत्प्रेरक आलोक कुमार सिन्हा ने कहा कि यहां के लोग खेती पर कम, ढिबरा पर ज्यादा आश्रित हैं. इसे बदलने की जरुरत है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से परियोजना कार्यकर्ता मनीष लहरी, निलेश यादव, शिवकुमार, राजेश कुमार, क्षेत्रीय कार्यकर्ता देवंती देवी आदि की भूमिका रही. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-markachho-market-will-be-rejuvenated-very-soon/">कोडरमा

: मरकच्चो बाजार का बहुत जल्द होगा कायाकल्प
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही