Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दो दिवसीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज, बच्‍च‍ियां द‍िखा रहीं अपना जौहर

Koderma : कोडरमा में शन‍िवार को राज्‍यस्‍तरीय दो द‍िवसीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज द रामेश्वर वैली स्कूल के प्रांगण में हो गया. कार्यक्रम का आयोजन कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से लगभग 300 महिला खिलाड़ी शामि‍ल होंगे. जिला ताइक्वांडो एसोस‍िएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्णवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता सरकार के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की तर्ज पर हर वर्ष ताइक्वांडो सिखाओ बेटी बचाओ के उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाता है. इस प्रतियोगिता में कई राज्य स्‍तरीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की हैस‍ियत से कोडरमा पुलिस कप्तान कुमार गौरव, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी प्रभात कुमार शर्मा, झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट गोपाल कुमार, टूर्नामेंट डायरेक्टर मिथिलेश कुमार, ओमेंस कमेटी चेयरमैन स्मिता आनंद, द रामेश्वर वैली स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण कुमार उपस्थित थे. अत‍िथ‍ियों का स्वागत द आर वीएस की प्रचार्या रश्मि बर्णवाल ने शॉल ओढ़ाकर किया. [caption id="attachment_533316" align="alignleft" width="356"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/21rc_m_117_21012023_1-300x135.jpg"

alt="" width="356" height="160" /> कोडरमा : दो दिवसीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज[/caption] [caption id="attachment_533314" align="alignright" width="349"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/21rc_m_115_21012023_1-300x135.jpg"

alt="" width="349" height="157" /> कोडरमा : दो दिवसीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आगाज[/caption] मौके पर इस आयोजन के ल‍िए एसपी कुमार गौरव ने एसोस‍िएशन को धन्‍यवाद दिया और कहा क‍ि इस तरह के आयोजन से ज‍िले के बच्चों को सीखने का मौका मिलेगा. वहीं विशिष्ट अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि कोडरमा जिले में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन करवाना गौरव की बात है. उन्होंने बेट‍ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपको वह सब करके द‍िखाना है, जो किसी ने कहा था कि तुमसे नहीं होगा. उन्होंने बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप जैसी बेट‍ियां पूरे राज्य और देश की गौरव है. उन्होंने पूरे ताइक्वांडो परिवार को धन्यवाद दिया. चैंपियनशिप में मुख्य रेफरी अमर बाउरी के अलावा रेफरी की भूमिका अशोक स्वर्णकार, ज्योति कुमारी, नीतु कुमारी, भवानी घटवाल, नेहा सिंह, दिलीप कुमार, सोनम कुमारी, नीलू कुमारी, नीरा कुमारी, सुनीता कुमारी ने बखूबी निभाई. इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम पर राजेंद्र कुमार,आकाश संजय, शंभू रंजन मौजूद रहे. वहीं कोडरमा जिले के ताइक्वांडो एसोसिएशन के सदस्य प्रवीण जोशी, शुभम आशीष और रंजन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी के रूप में कुलदीप कुमार मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दो दिवसीय है, जिसमें पूरे झारखंड राज्य से आई महिला ताइक्वांडो की खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रही हैं. कार्यक्रम में समाजसेवी राखी भदानी, विशाल भदानी, योग प्रचारक सुषमा सुमन, प्रदीप सुमन,अरसद खान, धर्मेन्द्र सिंह के अलावे सैंकड़ों समाजसेवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : न्‍यूजीलैंड">https://lagatar.in/new-zealands-entire-team-piled-on-108-runs-hardik-pandyas-brilliant-catch-going-viral-see/">न्‍यूजीलैंड

की पूरी टीम 108 रन पर ढेर, वायरल हो रहा हार्दिक पंड्या का शानदार कैच, देखें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही