Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : यूपी से अगवा दो बच्चे बरामद, मामले में 3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Koderma : उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों से अगवा बच्चों की बरामदगी मामले में यूपी पुलिस के एसआई सौरव पांडेय के नेतृत्व में एक टीम कोडरमा जिला के चंदवारा थाना पहुंची. पुलिस ने मामले में दो बच्चों को बरामद किया है. कांड में शामिल गिरोह के 5 सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया. चंदवारा थाना क्षेत्र के महुगाय निवासी जगवीर वर्णवाल (41 वर्ष, पिता-सहदेव मोदी, तिलैया), ग्लोबल नर्सिंग होम की नर्स अनुराधा देवी (पति- योगेंद्र शर्मा), गांधी स्कूल रोड निवासी गुड़िया देवी (पति- सकलदेव यादव), मंझगावां निवासी संतोष साव (पिता- बिहारी साव) और पोकडंडा निवासी संगीता देवी (पति- तुलसी राणा) को गिरफ्तार कर यूपी ले जाया गया. इसे भी पढ़ें :Breaking-">https://lagatar.in/train-accident-coromandel-express-collides-with-goods-train-many-passengers-injured/">Breaking-

कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, कई यात्री हताहत

6 बच्चों को कर लिया गया था अगवा

बता दें कि यूपी पुलिस को सूचना मिली थी कि कोडरमा जिले में बच्चों को बेचने का कारोबार किया जाता था. जानकारी के अनुसार कुल 6 अपहृत बच्चों में 2 की सकुशल बरामदगी हुई है जबकि 4 बच्चों का पता नहीं चल पाया है. छापेमारी दल में यूपी पुलिस के एसआई सौरभ पांडेय, पवन कुमार सिंह, आनन्द चौरसिया के अलावे चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई राजेन्द्र राणा शामिल थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-accused-sentenced-to-13-years-imprisonment-for-abetment-to-suicide/">कोडरमा

: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में अभियुक्त को 13 वर्ष कैद की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही