Search

 
 
 

कोडरमा : ढिबरा लदा दो वाहन जब्त, चालक फरार

 
Koderma : वन विभाग की टीम ने डोमचांच थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से ढिबरा लदे दो वाहनों को जब्त किया है़. हालांकि, दोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी़ है. वन विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है. डीएफओ सूरज कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना पर डोमचांच रेंजर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. डोमचांच थाना क्षेत्र के बंगाखलार मार्ग से अवैध ढिबरा लदा शक्तिमान वाहन को जब्त किया गया. जब्त शक्तिमान में लगभग छह टन अवैध ढिबरा लदा मिला. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-patient-suffering-in-emergency-department-doctor-absent/">धनबाद

: इमरजेंसी विभाग में तड़पता रहा मरीज, डॉक्टर नदारद

शक्तिमान वाहन और कमांडर जीप जब्त

वहीं दूसरी घटना में शिवसागर रोड से अवैध ढिबरा लदा एक कमांडर जीप को जब्त किया गया. इसमें करीब एक टन ढिबरा लदा हुआ था. रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात बंगाखलार रोड से अवैध ढिबरा लदे शक्तिमान आने की गुप्त सूचना मिली थी़. सूचना के आलोक में छापेमारी की गई. टीम को देख अंधेरे का फायदा उठाकर शक्तिमान चालक जंगल की ओर भाग गया. जब्त ढिबरा लगभग दो लाख रुपये मूल्य का बताया जा रहा है. रेंजर ने बताया कि जब्त शक्तिमान मनीष मेहता, डोमचांच निवासी का बताया जा रहा है. छापेमारी दल में अनिल कुमार, राजेश कुमार, पीयूष प्रभाकर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-criminals-made-a-fatal-attack-on-the-old-man-situation-serious/">टंडवा

: अपराधियों ने वृद्ध पर किया जानलेवा हमला, स्थिति गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही