Search

 
 
 

कोडरमा : शुल्क कम नहीं हुआ तो विश्वविद्यालय का घेराव करेगा एबीवीपी समेत दो खबरें

 
Koderma : गुjरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोडरमा ने आंदोलन की चेतावनी दी है. जगरनाथ जैन कॉलेज झुमरी तलैया के बड़ा बाबू अरविंद कुमार सिंह को आवेदन पत्र दिया गया जिसमें विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के जेनेरिक पेपर B.A. Core एवं B.Sc. Core के परीक्षा शुल्क पर नाराजगी जाहिर की गई है. एबीवीपी का कहना है कि परीक्षा शुल्क 650 रूपये लेने का निर्णय लिया गया है जो विश्वविद्यालय की गलती के कारण हुआ है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह मांग की है कि यदि शुल्क विश्वविद्यालय कम नहीं करता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय का घेराव करेगा. एबीवीपी के गिरिडीह विभाग सह संयोजक वीरेंद्र कराटे ने कहा कि यही कुलपति जब रांची विश्वविद्यालय रांची में थे तो ₹200 लेकर जेनेरिक की परीक्षा ली थी. वहीं कुलपति जब बिनोवा भावे विश्वविद्यालय आते हैं तो ₹650 लेते हैं जो उचित नहीं है. इसे भी पढ़ें :सरकारें">https://lagatar.in/governments-have-come-and-gone-no-solution-to-teachers-problem/">सरकारें

आईं-गईं नहीं निकला पारा शिक्षकों की समस्या का हल
दूसरी खबर

नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगाया, पुलिस से गुहार

कोडरमा : मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो पंचायत अंतर्गत महुआटांड मे एक नाबालिग़ छात्रा को शादी का झाँसा देकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश मे आया है. मामले को लेकर छात्रा के पिता ने मरकच्चो थाना मे आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने राजधनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद निवासी अरशद अंसारी, उसके माता पिता और अरशद के जीजा कोशडीहरा निवासी मुस्तकीम अंसारी को आरोपी बनाया है. दिए गए आवेदन मे लिखा है कि उनकी पुत्री गांव के ही एक निजी विद्यालय मे पढ़ने गयी थी. इसी दौरान उक्त लोगों ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गए. उसकी पुत्री नाबालिग व नासमझ है. उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है. आवेदक ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें :11">https://lagatar.in/niti-aayog-team-will-come-to-jharkhand-on-july-11-meeting-at-project-bhawan-on-july-12/">11

जुलाई को झारखंड आएगी नीति आयोग की टीम, 12 को प्रोजेक्ट भवन में मीटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही