Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एक की स्थिति नाजुक

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के चाराडीह पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब दो बाइक में जोरदा टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान विकास कुमार सोनी (27 वर्ष) पिता अशोक कुमार सोनी ग्राम देवी मंडप झुमरीतिलैया और सोनू कुमार (20 वर्ष) पिता विजय राणा ग्राम कारियाबार चाराडीह के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ,एक बाइक सवार तिलैया से चाराडीह की तरफ जा रहा था, तभी चाराडीह पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायल विकास सोनी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : म्यांमार">https://lagatar.in/myanmar-army-bombarded-civilians-by-airstrikes-fired-killed-100-including-women-and-children/">म्यांमार

: सेना ने आम नागरिकों पर हवाई हमले किये, बरसाये बम, महिला-बच्चे समेत 100 की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही