Search

 
 
 

कोडरमा : अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरायी, एक की मौत, दूसरा घायल

 
Koderma : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित सीएम हाई स्कूल के पास अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गया. इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. मृतक की पहचान डोमचांच जयनगर रोड निवासी रोनीत उर्फ गोलू के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान सूरज कुमार के रूप में की गयी है. (पढ़ें, मणिपुर">https://lagatar.in/pm-modi-should-break-his-silence-on-the-incident-of-parading-nude-of-two-women-in-manipur-congress/">मणिपुर

में दो महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने की घटना पर पीएम मोदी अपनी चुप्पी तोड़ें : कांग्रेस)

दोनों घायलों में से एक की अस्पताल में मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे. तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी. जिसके बाद दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये. लोगों ने घटना की जानकारी डोमचांच पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों को सदर अस्पताल ले गयी. जहां एक युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-landslide-in-raigarh-5-killed-75-rescued-50-still-buried-under-debris/">महाराष्ट्र

: रायगढ़ के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन, 5 की मौत, 75 का रेस्क्यू, अब भी 50 मलबे में दबे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही