Search

 
 
 

कोडरमा : केडीसीए का अंडर 16 क्रिकेट ट्रायल, 75 खिलाड़ी हुए शामिल

 
Koderma : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कोडरमा जिला के खिलाड़ियों का ट्रायल पुलिस लाइन मैदान चंदवारा में हुआ. ट्रायल में पूरे जिले से लगभग 75 खिलाड़ी शामिल हुए. अनुशासन, कागजात, टीम में उपयोगिता और बेहतर प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए चयन कर खिलाड़ियों को कैंप में बुलाया जाएगा. एसोसिएशन के सेलेक्टर्स द्वारा खिलाड़ियों के खेल पर बारीकी से नजर रखी जाएगी. कैम्प में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का जिला टीम में चयन किया जाएगा. आज खिलाड़ियों का ट्रायल सुमन कुमार, ओम प्रकाश, तहसीन हुसैन, चंदन सिंह और आशीष यादव ने लिया. इसकी जानकारी केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने दी. इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/it-was-expensive-to-pose-for-the-wedding-the-gun-burst-in-the-brides-hand-watch-the-video/">शादी

के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही