Koderma : पत्थर व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से मिला. व्यवसायियों ने अपनी परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. व्यवसायियों ने बताया कि पूर्व में 31 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 तक के लिए वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विभिन्न समस्याओं को लेकर खनन पट्टों का अवधि विस्तार किया गया था, परंतु विस्तार हेतु विभिन्न विभागीय प्रक्रिया जैसे कि पर्यावरणीय सहमति, माइनिंग प्लान का अनुमोदन, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अन्य कई विभागीय जरुरतों को पूरा करने के कारण काफी समय व्यतीत हो गया. इसके कारण कई पट्टेधारी का चार पांच माह बीत गया तो किसी पट्टेधारकों का एक वर्ष बीत गया, जिस कारण उसे मात्र एक वर्ष का ही अवधि विस्तार प्राप्त हो पाया. इसे भी पढ़ें–रविवार">https://lagatar.in/national-caterers-day-organized-on-sunday-successful-students-of-the-caterers-family-will-be-honored/">रविवार
को नेशनल कैटरर्स डे का आयोजन, कैटरर्स परिवार के सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा
: पाटाहेंसल-टियासरा सड़क की मरम्मत कार्य का मंत्री चंपई सोरेन ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
को नेशनल कैटरर्स डे का आयोजन, कैटरर्स परिवार के सफल छात्रों को सम्मानित किया जाएगा
3 वर्षों के लिए अवधि विस्तार हो- व्यवसायी
कोविड काल के कारण से भी खनन पट्टा सुचारू रूप से नहीं चल पाया. व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पुनः उक्त खनन पट्टों का आगे 3 वर्षों के लिए अवधि विस्तार करवाया जाय. अवधि विस्तार नहीं होने से कोडरमा जिला सहित सम्पूर्ण राज्य में इस व्यवसाय से संबंधित लाखों कामगारों के समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है एवं स्थानीय मजदूरों के बीच सुखाड़ के कारण भी भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मुख्यमंत्री ने विधायक को एवं व्यवसायियों को आश्वासन दिया कि इसपर हम विभागीय स्तर से बैठक कर कोई ठोस निर्णय जल्द लेंगे. मौके पर मुख्यमंत्री आवास में कोडरमा विधायक के साथ व्यवसायियों में राज कुमार दास, बिनोद कुमार मुन्ना, शिव कुमार वर्णवाल, संदीप केडिया, सम्राट सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–राजनगर">https://lagatar.in/rajnagar-minister-champai-soren-laid-the-foundation-stone-for-the-repair-work-of-patahensal-tiasara-road/">राजनगर: पाटाहेंसल-टियासरा सड़क की मरम्मत कार्य का मंत्री चंपई सोरेन ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]
Leave a Comment