Search

 
 
 

कोडरमा : ’ मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत मिट्टी कलश यात्रा का आयोजन

 
Koderma : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चलाया जा रहा है. सतगावां प्रखंड विकास पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय मिट्टी/कलश यात्रा निकाली गई. बासोडीह बाजार से प्रखंड मुख्यालय तक निकाली गई यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और प्रखंड के कर्मचारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर शहीदों को याद किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पूरे देश मे "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सतगावां प्रखंड में "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के तहत मिट्टी कलश यात्रा निकाली गई. इस कार्यक्रम में शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया. साथ ही शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया. मौके पर शिलाफलक का भी अनावरण किया गया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dumri-block-chief-usha-devi-joins-jmm/">गिरिडीह

: डुमरी प्रखंड प्रमुख ऊषा देवी झामुमो में शामिल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/mmmm-1-4.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

हाथ में माटी लेकर पंचप्रण की शपथ दिलाई गई

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने अमृत वाटिका में पौधारोपण किया. साथ ही हाथ में मिट्टी लेकर पंचप्रण की शपथ दिलाई गई. वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ करने और देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करने की शपथ लोगों को दिलाई गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-atrocities-on-the-countrys-tribals-there-has-to-be-unity-chief-minister/">चाईबासा

: देश के आदिवासियों पर हो रहा अत्याचार, एक होना होगा : मुख्यमंत्री
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/mmm-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही