Search

 
 
 

कोडरमा : अज्ञात वाहन ने वृद्ध को कुचला, मौत

 
Koderma : जयनगर प्रखंड के कोडरमा-कोवाड मुख्य मार्ग पर गरचांच पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान डंडाडीह निवासी 65 वर्षीय नारायण शर्मा के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक वह स्कूटी से अपने घर डंडाडीह लौट रहा था. इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार मंडल ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. क्षतिग्रस्त स्कूटी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन फरार हो गया. पुलिस जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें : राशिद">https://lagatar.in/rinku-singhs-innings-overshadowed-rashid-khans-hat-trick-this-is-how-kolkata-won/">राशिद

खान की हैट्रिक पर फिरा पानी, रिंकू सिंह बने हीरो, आखिरी ओवर में कोलकाता को ऐसे जिताया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही