Search

 
 
 

कोडरमा: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई ठंड और किसानों की चिंता

 
Koderma: कोडरमा जिला के डोमचांच में बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही हैं. डोमचांच में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. बारिश की वजह से एक तरफ जहां खलिहान में रखी हुई सरसों की फसल भीग गई और खलिहान में पानी जमा हो गया, तो वहीं दूसरी तरफ गेहूं, चना और मटर की भी फसलों के नुकसान होने का अंदेशा बना हुआ है. किसान अजीत कुमार मेहता ने बताया कि बारिश की वजह से फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गये है. सरसों की कटाई हो रही है. सरसों खलिहान में पड़ी हुई है. गेहूं की कटाई शुरू होने वाली थी, लेकिन बारिश होने की वजह से काफी नुकसान हो गया. हम लोग परेशान हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि हम लोगों के लिए राहत और मुआवजा सरकार घोषित करें. इसे भी पढ़ें:  पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-bus-and-car-collide-three-killed-9-injured/">पश्चिम

बंगाल : बस और कार की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, 9 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही