Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डकैती और लूटपाट के पैसों से खरीदता था जमीन, 4 गिरफ्तार

Koderma : जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा में बीते सप्ताह हुए चोरी कांड का खुलासा कर लिया गया है. इस कांड में शामिल विनोद पासवान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी. बुधवार को कांड में शामिल 4 अपराधियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जयनगर थानेदार ऋषिकेश सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम दूधीमाटी में इतवारी यादव के मकान में रहकर कांड संख्या 123/23 के अन्य अपराधी ने घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी कुमार गौरव ने एक टीम गठित की. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त गैंग लीडर सुदेश पासवान उर्फ बाबू पासवान उर्फ बाबू राम (42 वर्ष), नसीम अंसारी (32 वर्ष), विक्की साव उर्फ मधु गुप्ता (23 वर्ष) और मोनू वर्मा (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया. सभी अभियुक्तों के द्वारा हाल के दिनों में कोडरमा एवं गिरिडीह जिला के सरिया, बगोदर, विजय नगर एवं डकैती और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. बता दें कि सभी अभियुक्त लूटे गए पैसों को जमीन खरीदने में निवेश करते थे. यह सभी पूर्व में भी कई लूट व डकैती के कांड में जेल जा चुके हैं. इनके पास से 8000 रुपये, 3 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है. सभी के खिलाफ कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू

: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही