Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 जेसीबी और 7 शक्तिमान ट्रक जब्त

Koderma : हजारीबाग वाइल्ड लाइफ के डीएफओ अविनाश चौधरी के नेतृत्व में बुधवार की मध्य रात्रि से सुबह दस बजे तक चले छापेमारी अभियान में अवैध अभ्रख के उत्खनन में लगे 6 जेसीबी और 7 डंपर को जब्त किया गया. हालांकि इस कार्रवाई में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. वर्षों से चल रहे इस अवैध खेल में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की मिलीभगत से इंकार नही किया जा सकता. कोडरमा थाना क्षेत्र के वन्य प्राणी आश्रयणी में लंबे समय से ढिबरा के नाम पर माइका का अवैध उत्खनन चल रहा था. हालांकि बीच बीच में कार्रवाई भी होती है, पर इस पर अभी तक अंकुश नही लग पाया है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/central-government-is-not-providing-facilities-to-haj-pilgrims-of-jharkhand-anjuman-islamia/">झारखंड

के हज यात्रियों को केंद्र सरकार नहीं दे रही सुविधा- अंजुमन इस्लामिया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jjjj-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

डीएफओ को मिली सूचना पर कार्रवाई

डीएफओ को मिली सूचना के आधार पर बुधवार को कार्रवाई की गई और वन्य प्राणी आश्रयणी स्थित लोमचांची (चितरपुर) जंगल से जेसीबी और डंपर को जब्त किया गया. भारी मात्रा में माइका का उत्खनन किया जा रहा था. डीएफओ अविनाश चौधरी ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध उत्खनन में लगे लोगों को बख़्शा नही जायेगा. पांच लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है. सुरेश राणा, विजय साव, भीम दास, परमेश्वर साव, दिलीप राणा, राहुल साव और बेलू साव पर मामला दर्ज किया गया. कोडरमा बाइल्ड लाइफ एरिया में जनवरी, 2022 से अबतक 60 मामले अवैध उत्खनन के दर्ज किये गए हैं. 253 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं 10 लोगों को जेल भी भेजा गया है. अबतक 61 वाहन भी जब्त किये गये हैं. इसे भी पढ़ें :सदर">https://lagatar.in/total-knee-replacement-surgery-successful-for-the-first-time-in-sadar-hospital-ranchi/">सदर

अस्पताल रांची में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट की सफल सर्जरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही