Search

 
 
 

कोडरमा : विधानसभा याचिका समिति ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

 
Koderma : स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधानसभा की याचिका समिति ने निर्माणाधीन कर्मा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, समिति सदस्य गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल, विधानसभा समिति के अधिकारीगण, कोडरमा अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड विभाग के कनीय अभियंता, कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद थे. नीरा यादव ने विलम्ब से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई. समिति के द्वारा निरीक्षण के दौरान स्थल पर कई प्रकार की खामियां पायी गयी. कार्य कर रहे कर्मियों को बिना सेफ़्टी किट पहने पाया गया, जमा बालू एवं गिट्टी में मिट्टी बहुतायत मात्रा में पाया गया. निर्माण में प्रयुक्त होने वाले छड़ बिना स्वीकृत वाला स्थल पर पाया गया. निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कई पिलर सही से खड़े नहीं है, जिसपर नीरा यादव ने सुधार करने को कहा. वहीं स्थानीय लोगों ने विभाग के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई. स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कार्यपालक अव्यवहारिक व्यक्ति हैं, वे यहां के लोगों से हमेशा धमकी से बात किया करते हैं और इस निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में अपने नजदीकी एवं पारिवारिक के लोगों को कॉन्टेक्ट पेटी में रख कर काम करवा रहे हैं, जो की गलत है. विधायक ने निरीक्षण के दौरान काफी विलम्ब से कार्य कराये जाने एवं कई चीजों में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इस सिम्प्लेक्स कंपनी को डिबार एवं ब्लैक लिस्टेड करने की दिशा में कार्रवाई के आदेश दिये हैं. साथ ही कार्य में सुधार करते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाने के लिए भी आदेश दिया हैं. इसे भी पढ़ें–आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-road-construction-agency-jardcl-is-guilty-of-road-accident-morcha/">आदित्यपुर

: सड़क दुर्घटना की दोषी है सड़क निर्माण एजेंसी जेएआरडीसीएल- मोर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही