Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विद्वत परिषद गोष्ठी संपन्न, नई शिक्षा नीति की प्रशंसा

Koderma:  कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया में शनिवार देर शाम विद्वत परिषद की बैठक हुई. इसमें विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष नवल कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्लस टू उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक साईं शरण चौबे, खनन संस्थान के प्राध्यापक संजय श्रीवास्तव, अवकाश प्राप्त शिक्षक पंडित दीनानाथ पांडे, अवकाश प्राप्त डाकपाल ईश्वर दयाल सिंह एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने विद्या भारती के विभिन्न आयामों की चर्चा की. उन्होंने विद्वत परिषद की उपयोगिता एवं भूमिका पर प्रकाश डाला. वहीं मुख्य अतिथि चौबे जी ने नई शिक्षा नीति 2020 को अपनी संस्कृति के अनुकूल बताते हुए कहा कि इस शिक्षण नीति के लागू होने के पश्चात व्यवस्था व्यवस्थित होगी. अनुभव को महत्व देते हुए उन्होंने कहा कि अनुभव जनित ज्ञान ही अनुभूति है. किसी कार्य की सफलता हेतु मनसा, वाचा और कर्मणा हेतु एक होने की आवश्यकता होती है. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjee-consoled-the-people-who-were-ruined-due-to-railway-expansion/">धनबाद:

रेलवे विस्तारीकरण में उजड़ने वाले लोगों को अरूप चटर्जी ने बंधाया ढाढ़स

मौके पर ये रहे मौजूद

वही संजय कुमार श्रीवास्तव ने नई शिक्षा नीति की प्रशंसा की और कहा कि इसके लिए आधारभूत संरचना में बहुत कुछ किया जाना बाकी है. इसको अमली जामा पहनाने के लिए आधारभूत संरचना को विकसित करना ही होगा. धन्यवाद ज्ञापन डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया. इस मौके पर आचार्य रामानुज पाण्डेय,नीरज कुमार,विजय तिवारी, विजय मिश्रा,विरेन्द्र प्रसाद,विरेन्द्र मिश्रा, दीपक कुमार विश्वकर्मा , श्वेता श्रीवास्तव ,रानी प्रसाद,शर्मिष्ठा साहा,अर्चना सिन्हा,पवन शर्मा,कुमार मुरलीधर,प्रणव प्रभास, प्रभात सौरभ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:दिल्ली-">https://lagatar.in/inauguration-of-the-first-phase-of-delhi-mumbai-expressway-pm-said-this-is-a-picture-of-changing-india/">दिल्ली-

मुंबई एक्सप्रेस वे के फर्स्ट फेज का लोकार्पण, पीएम ने कहा- ये बदलते भारत की है तस्वीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही