Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : नेहरू युवा केंद्र की ग्राम समूह स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, दिगथू ने गैड़ा को दी मात

Koderma :  चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह पंचायत अंतर्गत गैड़ा खेल मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से दो दिवसीय ग्राम समूह स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने फीता काट कर किया. मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिप सदस्य महादेव राम, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, कांको मुखिया श्यामदेव यादव, पिपराडीह मुखिया कल्याणी देवी, पूर्व मुखिया धीरज कुमार, बिरसोडीह मुखिया बीरेंद्र यादव, युवा नेता कृष्णा यादव मौजूद रहे. प्रतियोगिता में गैड़ा, दिगथू, पोकडंडा, हरली-बिरसोडीह सहित विभिन्न क्लबों की फुटबॉल टीम ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें– जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-to-establish-supremacy-in-the-railway-siding-shahid-shot-the-wood/">जमशेदपुर

: रेलवे साइडिंग में वर्चस्व स्थापित करने के लिये शाहिद ने लिकड़ी को मारी थी गोली

खेल के माध्यम से देश सेवा कर सकते हैं युवा : शालिनी 

फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन दिगथू ने गैड़ा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया. मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र खेल कूद प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं का सर्वांगीण विकास करने का काम कर रहा है. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप प्रयास करें और देश के विकास में योगदान दें. मौके पर नेहरू युवा केंद्र के कोर्डिनेटर बंटी यादव, सुजीत नायक, कुलवीर यादव, निर्मल दास, शिवचरण यादव, जंग बहादुर यादव, उपेंद्र यादव, दिनेश यादव, बालगोविंद यादव, बिनोद यादव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– तमिलनाडु">https://lagatar.in/high-level-drama-in-tamil-nadu-argument-with-cm-stalin-governor-walks-out-of-assembly/">तमिलनाडु

में हाई लेवल ड्रामा : सीएम स्टालिन से तकरार, राज्यपाल ने विधानसभा से किया वॉकआउट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही