Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : रसेल वाइपर सांप के काटने से ग्रामीण गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Advertisement
Advertisement
Koderma : रसेल वाइपर नामक सांप ने एक व्यक्ति को डंस लिया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रौशन कुमार, पिता अनिल राजवंशी, थाना कोडरमा, खलकथम्बी निवासी को सांप ने डंस लिया. रौशन कुमार ने बताया कि वो घर पर सो रहा था. अचानक सांप छत से मेरे हाथ पर गिर गया. उसके बाद सांप ने उसे हाथ पर डंस लिया. ग्रामीणों ने डंसने वाले सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आये. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-paid-tribute-to-justice-kailash-prasad-dev/">सीएम

हेमंत सोरेन ने जस्टिस कैलाश प्रसाद देव को श्रद्धांजलि अर्पित की

सांप के काटने पर इलाज करायें, झाड़ फूंक नहीं : डॉ. नीरज साहा

सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ नीरज साहा ने बताया कि रसेल वाइपर विषैले सांपों में से एक माना जाता है. फिलहाल मरीज की स्थिति को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है. डॉ नीरज साहा ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप निरंतर निकलता रहता है. इससे लोगों को बचने की जरुरत है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को सांप काट लेता है तो ओझा गुनी के चक्कर में ना पड़कर इलाज करायें. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-bridge-damaged-due-to-heavy-rain-movement-of-people-disrupted/">कोडरमा

: भारी बारिश से पुल क्षतिग्रस्त, लोगों का आवागमन बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही