Search

 
 
 

कोडरमा : मुखिया की अभद्र टिप्पणी से ग्रामीणों में रोष, पहुंची पुलिस

 
Jaynagar(koderma) : जयनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत गोहाल में पूजित अक्षत कलश वितरण जुलूस को लेकर मुखिया विनोद दास की अभद्र टिप्पणी से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया़. वहीं गांव में बढते तनाव को देखते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र राणा, जिप सदस्य केदारनाथ यादव गोहाल पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर विवाद को सुझलाया. मौके पर थाना प्रभारी राजेंद्र राणा ने कहा कि सबको एक साथ रहना है. छोटी बातों को तूल नहीं दें, मिल जुलकर रहें. आवेश में जो गलती हुई है, उसे नजरअंदाज करें. जरूरत पडने पर सभी एक दूसरे के काम आयेंगे़. वहीं आगे से यदि ऐसा हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी़. वहीं जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने कहा कि मुखिया अपनी बात वापस लेते है़. साथ ही उन्होंने कहा कि आगे से आयोजित इस कार्यक्रम में वह स्वंय भाग लेंगे़. उन्होंने बताया कि मिल जुलकर आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया है़. हम सबों का कर्तव्य बनता है कि मिल जुलकर शांति व सौहार्द्र के साथ रहें. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/bjp-will-hoist-the-flag-in-the-entire-country-including-hazaribagh-raju-saav/">हजारीबाग

समेत पूरे देश में परचम लहाराएगी भाजपा : राजू साव

अपने बयान पर मुखिया ने जताया खेद

वहीं मुखिया विनोद दास ने कहा कि मैं अपनी बातों को वापस लेता हूं और मिल जुलकर रहने का संकल्प लेता हूं. मौके पर सुदर्शन पांडेय, सज्जन सिंह, मुकेश सिंह, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, विकास पंडित, मोहित पांडेय, रामचंद्र पंडित, प्रसादी नायक, प्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, विजय यादव, विजय पासवान, केदार दास, पियुष पांडेय, सुरज पांडेय, बबलू पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे़. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-court-gives-7-years-sentence-to-assault-accused-rusikant/">चाईबासा

: कोर्ट ने मारपीट के अभियुक्त रूसीकान्त को दी 7 साल की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही