Search

कोडरमा : जमीन विवाद में ग्रामीणों ने एक परिवार पर ईट पत्थर से किया हमला, सूचना के 4 घंटे बाद पहुंची पुलिस

Koderma : सदर थाना क्षेत्र के पत्थलडीहा में जमीन विवाद में ग्रामीणों ने एक परिवार पर ईट- पत्थर से हमला कर दिया. जिसे मजबूर होकर परिवार के लोगों ने खुद को एक कमरे में बंद कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. लेकिन पुलिस सूचना के 4 घंटे के बाद मौके पर पहुंची. इसे भी पढ़ें - उपायुक्त-एसपी">https://lagatar.in/deputy-commissioner-sp-garlanded-the-statue-of-birsa-munda/">उपायुक्त-एसपी

ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों पर किया हमला 

जानकारी के मुताबिक बंदोबस्ती जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने निर्माण करवाने वाले परिवार पर हमला कर दिया. घर के एल्बेस्टर  तक को तोड़ दिया. और ईट-पत्थर बरसाने लगे. जिसे परेशान होकर निर्माण करा रहे लोगों ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया. जिसे उन लोगों की जान बच सकी. इसे भी पढ़ें -आजसू">https://lagatar.in/ajsu-party-will-celebrate-birsa-munda-jayanti-as-ulgulan-diwas-sahis/">आजसू

पार्टी बिरसा मुंडा जयंती उलगुलान दिवस के रूप में मनाएगी : सहिस

खबर लिखे जाने तक नहीं हुआ था मामला दर्ज 

गांव के लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर चाहरदीवारी का निर्माण किया जा रहा था वो गैरमजरूआ जमीन है. वहीं निर्माण करवा रहे मुकेश यादव का कहना है कि वो उनकी बंदोबस्ती जमीन है. और इस जमीन का लीगल पेपर भी उनके पास है. जो अंचल कार्यालय से निर्गत है. मुकेश का कहना है कि पंचायत के नाम पर सुबह ग्रामीणों ने लोगों को इकट्ठा किया था. और हमपर हमला कर दिया. घर में लगे एल्बेस्टर को तोड़ दी और ईट से हमला कर दिया. जिसके बाद हमलोगों ने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया. घटना के समय कोडरमा थाना को हमला की सूचना दी. सूचना देने के बाद भी पुलिस 4 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची. 4 घंटे के बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची. एसआई मुकेश साव ने भुक्त भोगियों को थाने में आकर आवेदन देने को कहा हालांकि खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया जा सका था. इसे भी पढ़ें -महंगाई">https://lagatar.in/congress-took-out-prabhat-pheri-against-inflation/">महंगाई

के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//