Search

 
 
 

कोडरमा : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बजरंगी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

 
Koderma :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा उच्च कोटि की कर्तव्यपरायणता, अदम्य साहस एंव वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित बजरंगी यादव के पैतृक गांव सतड़िहा में भव्य स्वागत किया गया. स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव पहुंचे जिन्होंने बधाई दी. जयनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत सतड़िहा निवासी बुलाकी यादव एवं बुंदिया देवी के पुत्र बजरंगी यादव सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/koderma-puraskar-2-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> सीआरपीएफ बजरंगी यादव सिमडेगा के घने जंगलों में नक्सलियों के छक्के छुड़ा दिए और उन्हें मार गिराया. वीर बजरंगी को यह पदक मिलने से क्षेत्रवासियों को गर्व महसूस हो रहा है. वहीं सतड़िहा औऱ खास कर जयनगर प्रखंड़ सहित कोडरमा जिले का नाम राज्य तथा देश भर में रौशन हुआ है. मौके पर प्रखंड़ प्रमुख अंजू देवी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक, सतड़िहा मुखिया सवीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश यादव, मुखिया ककरचोली राजकुमार यादव, पंसस प्रतिनिधि सतड़िहा अनिल यादव, उप-मुखिया उमेश यादव, समाजसेवी रामेश्वर यादव, बीरेन्द्र यादव, गोपाल यादव, सदानंद यादव तथा हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–पटना">https://lagatar.in/patna-boat-laden-with-sand-sinks-in-ganga-8-laborers-rescued-5-missing/">पटना

: गंगा में बालू लदी नाव डूबी, 8 मजदूरों को बचाया, 5 लापता [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही