Search

 
 
 

कोडरमा: डोमचांच में ग्रामीणों की बैठक, सफाई पर चर्चा

 
Koderma: डीसी आदित्य रंजन के नेतृत्व में "ग्रीन कोडरमा, क्लीन कोडरमा" अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाने की पहल की जा रही है, ताकि कोडरमा जिला आकर्षण का केंद्र बने. अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बन सके. इस कड़ी में मंगलवार को जिले के डोमचांच प्रखंड के बांझेडीह पंचायत में पंचायत सचिव, मुखिया व अन्य की उपस्थिति में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें ग्रीन कोडरमा, क्लीन कोडरमा और अमृत महोत्सव पर ग्रामीणों के बीच चर्चा हुई. चर्चा के दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई और आसपास पेड़ पौधे लगाने की महत्ता बताई गई. उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई कि सिर्फ आसपास साफ-सफाई रखने से ही हम कई बीमारियों से बच सकते हैं. साथ ही साथ पौधे लगाने से भी हमें कई फायदे मिलेंगे. इसे भी पढ़ें- डॉक्यूमेंट्री">https://lagatar.in/tmc-mp-mahua-moitras-entry-in-poster-controversy-of-documentary-film-kali-says-i-have-no-problem-with-it/">डॉक्यूमेंट्री

फिल्म काली के पोस्टर विवाद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की इंट्री, कहा, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं
वहीं जिले के मरकच्चो प्रखंड के ब्लॉक परिसर में और जिले के स्वावलंबी गांव के लिए चयनित विभिन्न गांवों में से कंझाटांड़ (कोडरमा), नावाडीह (डोमचांच), जोडसीमर और कनिकेन्ड (सतगावां) में "ग्रीन कोडरमा, क्लीन कोडरमा" अभियान के तहत कर्मियों व ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण के लिए संभव स्थलों को चिह्नित करते हुए गड्ढे तैयार किए गए. बता दें कि वैसे कार्यालय या संस्थान जो सर्वाधिक स्वच्छ हैं औऱ जहां अधिकतम संख्या में पौधे लगाए जाएंगे. उस पर ध्यान दिया जाएगा. संबंधित विभाग के पदाधिकारी/कर्मी/शिक्षक/चिकित्सकों व अन्य को जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें- जीत">https://lagatar.in/monica-won-hc-said-maternity-leave-for-all-women/">जीत

गयी मोनिका: HC ने कहा – मैटरनिटी लीव सभी महिलाओं के लिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही