Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : 10 अप्रैल से समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठेंगे ग्रामीण, बैठक में लिया गया निर्णय

Koderma : डोमचांच नगर क्षेत्र बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष जय कृष्ण ने किया. जबकि संचालन बसंत मेहता ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल से कोडरमा समाहरणालय परिसर में धरना कार्यक्रम को सफल बनाना है. इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. इसके बाद अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन अजय साहू ने किया. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-demand-to-hang-the-killer-of-sonali-murder-case-domchanch-closed/">कोडरमा

: सोनाली हत्याकांड के हत्यारे को फांसी देने की मांग, डोमचांच बंद)

सोनाली को फास्ट ट्रैक कोर्ट से न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक कोडरमा को करेंगे पत्राचार 

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सोनाली हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट से न्याय दिलाने के लिए उपयोग पुलिस अधीक्षक कोडरमा को पत्राचार करना है. बैठक में वीरेंद्र कुमार साहू ग्राम सपही ने कहा कि मेरे पिता की हत्या करने वाले को आज तक गिरफ्तार नहीं किया गया और ना ही मुआवजा और नौकरी दी गयी. जांच करने के नाम पर प्रशासन सिर्फ ठग रहा है. डोमचांच अंचल के कर्मचारी पंकज सिंह और अन्य कर्मचारियों तथा अंचलाधिकारी मां देव प्रिया के कारण ग्रामीणों को आज काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अंचल में चक्कर लगाने के बाद भी काम समय पर नहीं होता है. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-mla-gave-a-check-of-one-lakh-to-mukesh-kumar-for-kidney-treatment/">हुसैनाबाद

विधायक ने मुकेश कुमार को किडनी के इलाज के लिए दिया एक लाख का चेक

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर राहुल कुमार साहू, मुकेश कुमार साहू, बसंत मेहता, संतु कुमार, महेंद्र गुप्ता, अजय साहू, अशोक मेहता, बसंत, सुमन लाल, शंकर दास, गौरव कुमार, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, संजय शर्मा, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद रिंकू, चिंटू लाल, अरविंद पांडेय, राजा साहब, गोविंद कुमार, राजेश कुमार, रामदेव मेहता, तेरे नाम राजेश कुमार, संजय कुमार बरनवाल, एकनाथ यादव, संजय कुमार, मनीष कुमार, वीरेंद्र कुमार, किशोर कुमार, अशोक पंडित ,लालमोहन मेहता, संतोष पठानिया, महेश प्रसाद मोदी, मनोज साहू, मदन साहू, संतोष बरनवाल, रूपेश कुमार, सुनील कुमार, हिमांशु कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, रिंकू साहू सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/government-of-india-in-the-process-of-buying-another-spy-spyware-like-pegasus-israel-australia-italy-france-companies-in-the-race/">भारत

सरकार पेगासस जैसा कोई दूसरा जासूसी स्पाईवेयर खरीदने की जुगत में! इजराइल, ऑस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस की कंपनियां रेस में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही