Search

 
 
 

कोडरमा : ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, 6 लोग घायल

 
koderma : मंगलवार की दोपहर 1 बजे कोडरमा थाना क्षेत्र के वसुंधरा पेट्रोल पंप के समीप ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोग घायल हो गए. घायलों को पुल‍िस ने स्‍थानीय लोगों के सहयोग से कोडरमा सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान मनोज कुमार सिंह 35 वर्ष, पिता भुनेश्वर सिंह, ग्राम फुलवरिया, वासुदेव दास 52, पिता गनहो दास, ग्राम फुलवरिया, गणेश यादव 52 वर्ष, पिता छोटेलाल यादव, सुनीता देवी उम्र 40 वर्ष, पति दिनेश यादव दोनों बेलाटांड़ तिलैया, राजेंद्र बिरहोर उम्र 30 वर्ष, पिता बुधन बिरहोर ग्राम फुलवरिया, पिंटू तुरी उम्र 25 वर्ष पिता सरजू तुरी, मसनोडीह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार ऑटो तिलैया से सवारी बैठाकर कोडरमा की तरफ आ रहा था. पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. टक्‍कर के बाद ऑटो और बाइक दोनों पलट गई, ज‍िसमें 6 लोग घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : वकीलों">https://lagatar.in/lawyers-strike-continues-work-affected-know-what-lawyers-say/">वकीलों

की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित, जान‍िये क्‍या कहते हैं वकील
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही