Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पुलिस वैन-कंटेनर में जोरदार टक्कर, एक जवान की मौत, 6 की हालत गंभीर

Koderma : सोमवार को कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी गौरी नदी पुल के पास पुलिस वैन और कंटेनर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन जवान घायल हो गए. जिसमें 6 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी को रांची रिम्स रेफर किया गया है.

एसपी समेत कई अफसर पहुंचे अस्पताल

[caption id="attachment_618204" align="alignnone" width="1483"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/कोडरमा-1.jpg"

alt="एसपी समेत कई अफसर पहुंचे अस्पताल" width="1483" height="649" /> एसपी समेत कई अफसर पहुंचे अस्पताल[/caption]   जवानों के घायल होने की खबर मिलने के बाद एसपी कुमार गौरव, एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर सदर अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों के संबंध में जानकारी ली. बताया जा रहा है कि सोमवार को दिन के करीब एक बजे कोडरमा पुलिस की वैन तिलैया डैम ओपी से पुलिस जवानों को लेकर चंदवारा स्थित पुलिस लाइन जा रही थी. इसी दौरान गौरी नदी पुल के समीप सामने से आ रहे एक कंटेनर से पुलिस वैन की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही तुरंत दुर्घटना स्थल पर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची. आसपास के लोगों की मदद से सभी घायल पुलिस जवानों को वैन से बाहर निकाला और पिकअप वैन से सभी को सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ed-got-land-related-documents-from-press-advisors-pps-udayshankars-hideout/">रांची

: प्रेस सलाहकार के PPS उदयशंकर के ठिकाने से ईडी को मिले जमीन संबंधित दस्तावेज

गंभीर रूप से घायल 7 जवान रिम्स रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 जवानों को डॉक्टरों की टीम ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल जवान गणेश कुमार की मौत हो गई. रांची रेफर होने वाले जवानों में तेजनारायण, संजय सिंह, सुनील कुमार, संजय सिंह, चंदन कुमार, सतीश कुमार शामिल है. वहीं अन्य घायलों में पुलिस वैन का ड्राइवर  विनोद मरांडी, चंद्रा मुंडा, राहुल सिंह, विकास चिक बड़ाईक, राम विलास भगत एवं ट्रक ड्राइवर संजय सिंह शामिल है. जिनका इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया गया कि सभी जवान हजारीबाग के पदमा ट्रेनिंग सेंटर से ईद को लेकर कोडरमा आए थे. जहां ड्यूटी के बाद सभी जवान वापस चंदवारा पुलिस लाइन आ रहे थे, जहां से सभी को पदमा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जाना था. इसी बीच यह हादसा हो गया. इसे भी पढ़ें : तीसरे">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-reaches-ed-office-after-third-summons-interrogation-begins/">तीसरे

समन के बाद ईडी ऑफिस पहुंचे IAS छवि रंजन, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही