Search

 
 
 

कोडरमा : कई जगहों पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

 
Koderma : विश्वकर्मा पूजा पूरे मरकच्चो प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई. प्रखंड के विभिन्न चौक चौराहों पर क्रेशर व खदान, बॉडी गैरेज, ग्रिल गेट दुकानदार, बिजली पावर सब स्टेशन, संचालकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई. चमारों, सिंघपुर, पहाड़पुर क्रेशर मंडी में विश्वकर्मा पूजा की धूम देखी गई. वहीं खटोलिया क्रेशर मंडी में खदानों के लीज अवधि समाप्त हो जाने के कारण सभी क्रेशर बंद पड़े रहने के कारण वहां वीरानी थी. इसके अलावा प्रखंड के पसियाडीह स्थित गांव में हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा प्रतिमा स्थापित कर हर्षो उल्लास के साथ पूजा अर्चना की गई. वहीं कमेटी के सदस्यों के द्वारा बंगाल से आर्केस्ट्रा टीम बुलाई गई थी. आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक डांस व संगीत प्रस्तुत कर महफिल लूट ली. मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :विश्वकर्मा">https://lagatar.in/two-rani-mistris-of-simdega-attended-the-launch-of-vishwakarma-yojana-pm-modi-encouraged-them-together/">विश्वकर्मा

योजना की लॉन्चिंग में शामिल हुईं सिमडेगा की दो रानी मिस्त्री, पीएम मोदी ने मिलकर बढ़ाया हौसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही