Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : देखरेख के अभाव में बंद पड़ें हैं शहर के सभी 6 वाटर एटीएम, पेयजल के लिए भटक रहे लोग

Koderma : रघुवर सरकार के समय वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं 17 -18 में विधायक मद से डॉ. नीरा यादव ने जिलेभर में 7 वाटर एटीएम लगाए थे. मगर रख-रखाव के अभाव में सातों एटीएम मशीन खराब हो गए हैं. गर्मी में लोगों को दुकानों से पीने का पानी महंगे दाम में खरीदना पड़ रहा है, जबकि इस वाटर एटीएम मशीन से मात्र ₹1 में 1 लीटर पानी मिलता था. विधायक नीरा यादव ने इस बाबत कई बार डीसी से बात की और देखरेख के अभाव में एनजीओ को भी सौंपने की बात कही थी. मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. सभी सातों एटीएम वाटर मशीन 50 लाख की लागत से 6 साल पूर्व लगाए गए थे. कोई बिजली के अभाव में बंद पड़ा है तो कोई पानी के अभाव में. कहीं-कहीं तो देखरेख के अभाव में वाटर एटीएम बंद पड़ा है. मामूली खर्चे में यह शुरू हो सकता है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

इन जगहों पर लगाए गए थे वाटर एटीएम 

विधायक मद से वाटर एटीएम कोडरमा न्यायालय परिसर, सदर अस्पताल, जेजे कॉलेज, कोडरमा बाजार के गांधी चौक के अलावा झुमरी तिलैया रेलवे स्टेशन एवं डोमचांच बस स्टैंड में लगाए गए थे. जिले गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं. अब लोग ठंडे पानी के इस वाटर एटीएम को शुरू कराने की मांग करने लगे हैं. लोगों का कहना है कि अगर इसे फिर से दुरुस्त कराकर शुरू करा दिया गया तो स्टेशन, कॉलेज, कोर्ट और बाजार आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/victims-family-will-get-4-lakh-compensation-on-written-oath-of-not-drinking-alcohol-nitish-kumar/">शराब

नहीं पीने की लिखित शपथ पर पीड़ित परिजन को मिलेगा 4 लाख मुआवजा : नीतीश कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही