Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बिन मौसम बरसात से सड़कों पर हुआ जलजमाव, वाहनों को हो रही परेशानी

Advertisement
Advertisement

Koderma : झारखंड में बिन मौसम आयी बारिश से सड़कों पर जल जमाव हो गया है. बारिश से शहर के कई जगहों पर जल जमाव देखा जा रहा है. बुधवार देर शाम हुए बारिश से नगर पंचायत क्षेत्र के बजरंगबली मंदिर चौक व कोलटेक्स के समीप रांची-पटना मुख्य सड़क एनएच 31 पर काफी जलजमाव देखने को मिला.

जलजमाव से आने- जाने वाले वाहनों को हो रही परेशानी

जलजमाव होने से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सड़क किनारे बने घर के लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह सड़क पर प्रतिदिन हजारों वाहन रांची, पटना, कोलकाता आदि जगहों के लिए गुजरती है. इन दोनों जगह पर अकसर देखा गया है कि हल्की सी बारिश के बाद भी सड़क पूरी तरह पानी से लबालब भर जाती है. जहां से आने जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

कई बार छोटे वाहन जलजमाव से दुर्घटना का शिकार हो जाते है

वहीं छोटे वाहनों को दुर्घटना का कभी-कभी शिकार हो जाना पड़ता है. इन दोनों जगह सड़क के दोनों तरफ पानी की निकासी ना होने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.जिसके कारण यह मुख्य सड़क बहुत जल्द ही खराब हो जाती है और वाहनों को दुर्घटना के लिए आमंत्रित करती है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही