Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: सुपर लीग में पश्चिमी सिंहभूम ने गिरिडीह को 199 रन से हराया

Koderma: कोडरमा के चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेले जा रहे झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर डिस्ट्रिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग में पश्चिमी सिंहभूम ने गिरिडीह को 199 रन से हराया. टॉस जीतकर गिरिडीह ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम ने 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 265 रन बनाये.। जिसमे साकेत ने 108 रन, अमर्त्य ने 88 रन और कार्तिक ने 19 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए गिरिडीह की ओर से सत्यम ने 3 विकेट व फुरकान और महेंद्र ने एक-एक विकेट लिये.

साकेत कुमार सिंह को मिला मैन ऑफ द मैच

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी गिरिडीह की टीम 19.5 ओवर में मात्र 66 रन ही बना सकी. गिरिडीह की ओर से राणा शौर्य ने 20 रन और फुरकान ने 13 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की ओर से ऋतिक सेठ ने 6 विकेट और अर्चित कुजूर ने दो विकेट लिए. बेहतर खेल के लिए पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी साकेत कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष व जेएससीए आजीवन सदस्य विवेकानंद चौधरी ने दिया.

ये रहे मौजूद 

मौके पर मैच आब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अम्पायर हेमंत ठाकुर, शेख इफ्तेखार स्कोरर गजेंद्र कुमार, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, सुमन कुमार, सोनू खान, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, कुंदन राणा, अमित जायसवाल, सपन कुमार, विजय शर्मा, नीतीश कुमार, हर्ष सिंह, अभिराज गौतम, रोहित भारती आशीष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-teachers-mobilized-against-the-suspension-of-the-in-charge-headmaster/">बोकारो

: प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन के खिलाफ शिक्षक हुए गोलबंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही