Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में पश्चिमी सिंहभूम ने कोडरमा को 3 विकेट से हराया

Koderma: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच कोडरमा और पश्चिमी सिंहभूम के बीच हुआ. टॉस जीतकर कोडरमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 258 रन बनाये. जिसमे प्रियांशु ने शानदार 128 रन, आयुष ने 43 रन और अभिजीत ने 27 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सत्यम सिंह ने 5 विकेट, पियूष त्यागी ने 2 विकेट और अनीस ने 1 विकेट लिये. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम 48.1 गेंद में 7 विकेट खोकर विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया. जिसमे कार्तिक कृष्णा ने 76 रन, साकेत ने 28 रन और अर्चित ने 26 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु और राहुल ने दो -दो विकेट और मानव कुमार पीयूष और आर्यन ने एक-एक विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच पश्चिमी सिंहभूम के कार्तिक कृष्णा को नोवोको सीमेंट के ऑफिसर संतोष कुमार सिंह ने दिया.

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर शेख, इफ्तेखार, स्कोरर गजेंद्र कुमार, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, आलोक पांडेय, हरजीत सिंह लांबा, मनोज सहाय पिंकू, सुमन कुमार, सोनू खान, ओम प्रकाश, कुंदन कुमार, धर्मेंद्र कौशिक, बीरमल सिंह, पिंटू शुक्ला, विशाल सूद, अशोक यादव, संतोष सिंह, अमित जयसवाल, नीतीश कुमार, विजय कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: सरिया">https://lagatar.in/sariya-vaccination-against-measles-rubella-was-given-to-250-children/">सरिया

: ढाई सौ बच्चों को लगाए गए खसरा-रूबेला से बचाव के टीके
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही