Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : गेहूं की फसल जलकर राख।। मिजिल्स रुबेला से बचाव को लेकर प्रशासन सतर्क।। द हंगर केव रेस्टोरेंट का उद्घाटन

Koderma : सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम गोनरडीह में मंगलवार की दोपहर बिजली तार में हुए शॉर्ट सर्किट से एक एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई. ग्रामीणों की तत्परता के कारण कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. किसान मरचोई निवासी संतोष सिंह पिता रामस्वरूप सिंह ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि पेड़ से लगे तारों की वजह से घटना हुई है. मंगलवार को करीब 12:30 बजे मरचोई निवासी संतोष सिंह के खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन के खंभे में ढीले तारों में स्पार्किंग हो गई, जिससे निकली चिंगारी से संतोष सिंह के खेत में खड़ी फसल में आग लग गई. आग से करीब हजारों रुपये की फसल‌ का नुकसान हुआ है.

मिजिल्स रुबेला से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

[caption id="attachment_605656" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/11rc_m_208_11042023_1.jpg"

alt="मिजिल्स रुबेला से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क" width="1599" height="899" /> मिजिल्स रुबेला से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क[/caption] मिजिल्स रुबेला से बचाव एवं रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क है. डीसी ने बताया कि खसरा और रूबेला दोनों ही वायरल रोग है. खसरा से बच्चों में निमोनिया या डायरिया जैसी बीमारियां होती है, वहीं रूबेला के कारण गर्भपात, मृत्यु और जन्मजात विकृति जैसे बिना आंख, कान, हाथ, पैर या बहरा हो सकता है. डीसी ने वैक्सीनेशन पर जोर देते हुए कहा कि यदि सभी 9 महीने से लेकर 15 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को टीका, वैक्सीन दिया जाए तो हमारे समाज से खसरा और रूबेला वायरस समाप्त हो जाएगा. यह टीका एक अतिरिक्त खुराक है, यह 9 महीने से 15 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बच्चों को दी जाएगी. यह एक सुरक्षित टीका है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, डॉ. मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार मौजूद थे.

द हंगर केव रेस्टोरेंट का उद्घाटन

[caption id="attachment_605654" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/11rc_m_196_11042023_1.jpg"

alt="द हंगर केव रेस्टोरेंट का उद्घाटन" width="1600" height="737" /> द हंगर केव रेस्टोरेंट का उद्घाटन[/caption]   झुमरीतिलैया के पूर्णिमा टॉकिज कैम्पस में द हंगर केव रेस्टोरेंट का उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि द हंगर केव रेस्टोरेंट लोगों को बेहतर भोजन एवं फास्ट फुड, इंडियन चाइनीज के साथ शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराएगा. गर्मी में शीतल पेय लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा. उन्होंने रेस्टोरेंट के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें भरोसा है इस होटल में ग्राहकों के लिए उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. मौके पर संचालक अनीस बड़गवे ने कहा कि हमारे यहां शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा. साथ सभी तरह के फ़ास्ट-फूड बनाने के लिए अनुभवी कारीगरों को लगाया गया है. मुख्य रूप से हमारे यहां साउथ इंडियन, तंदूर, कॉन्टिनेंटल आइटम, इटालियन, सभी तरह के शेक उच्चतम क्वालिटी के साथ उपलब्ध रहेगा. मौके पर गौतम भदानी, उदय बड़गवे, गौरव भदानी, सुमित कुमार, भाजपा नेता इंद्रदेव मोदी, अविनाश चंद्रवंशी, मिलन शाहबादी, आनंद कुमार, सबिता बड़गवे सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : विभावि">https://lagatar.in/officers-arrived-from-raj-bhavan-to-investigate-financial-irregularities-in-vibhavi-scrutinized-many-documents/">विभावि

में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए राजभवन से पहुंचे अधिकारी, कई दस्तावेजों को खंगाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही