Search

 
 
 

कोडरमा :  एटीएम कार्ड बदल कर 65 हजार रुपये की निकासी

 
Koderma : थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक के एटीएम से एटीएम कार्ड बदल कर कुछ युवकों के द्वारा धोखाधड़ी कर 65 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है. इसे लेकर थाने में आवेदन दिया गया है. दिए गये आवेदन में पांडेयडीह 18 वर्षीय युवक हसन रजा (पिता मोबिन अंसारी)  ने बताया कि मैं रविवार की दोपहर करीब 12 बजे कोडरमा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए गया हुआ था. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nsui-accused-of-burning-effigy-of-pm-in-university-campus/">धनबाद

: एनएसयूआई पर विवि परिसर में पीएम का पुतला जलाने का आरोप बताया गया कि  वहां पहले से ही तीन युवक मौजूद थे. जहां उन सभी से मैंने पूछा कि एक बार में पचास हजार रुपये की निकासी हो जायेगी क्या? तब उनलोगों ने कहा कि निकल जाएगी. इसी क्रम में मेरा एटीएम कार्ड कैसे बदल लिया पता भी नहीं चला. इसके बाद वे लोग वहां से फरार हो गये और मेरे मोबाइल में पैसा कटने का मैसेज आने लगा.वहीं शिकायत मिलने के बाद कोडरमा थाना प्रभारी इंदु भूषण कुमार ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही