Search

 
 
 

कोडरमा : महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

 
Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के मध्य पंचायत के प्रेमनगर निवासी बैजन्ति देवी ने जामू गांव के तीन युवकों पर घर घुसकर मारपीट, गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में मरकच्चो थाना में आवेदन दिया गया है. आरोपियों में रूपम यादव, शुभम यादव और राहुल साव के नाम शामिल हैं. दिए गये आवेदन मे महिला ने बताया है कि तीनों युवक उसके घर के सामने शराब पी रहे थे और हो हल्ला कर रहे थे. हो हल्ला की आवाज सुन जब उसके भैसूर सिकंदर सिँह ने उन लोगों को वहां से जाने को कहा. तभी तीनों युवक उसके भैसूर को मारते हुए घर के अंदर आ गए और गाली गलौज करते हुए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की. हो हल्ला सुन जब राहगीर वहां जमा हुए तो तीनों युवक भाग निकले. फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आलोक मे मामला दर्ज़ कर लिया है. एक युवक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-businessman-dies-on-the-spot-8-injured-in-collision-between-two-autos/">गिरिडीह

: दो ऑटो की टक्कर में व्यापारी की मौके पर ही मौत, 8 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही