Search

कोडरमा : ट्रेन की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत

Koderma :  कोडरमा स्टेशन पर गुरुवार की सुबह धनबाद डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत हो गयी. आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि ट्रेन जैसे ही कोडरमा स्टेशन से रवाना हुई दोनों चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन और ट्रैक के बीच जा गिरे. घटना में युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दोनों घायलों को कोडरमा सदर पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-despite-the-protest-and-roar-of-congress-leaders-the-lock-of-the-office-did-not-open/">धनबाद:

कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन व गर्जन के बावजूद नहीं खुला कार्यालय का ताला

आधार कार्ड से हुई पहचान

युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के हीरोडीह निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार (पिता-सुभाष चंद्र यादव) के रूप में हुई है. वहीं महिला की पहचान चतरा निवासी ममता देवी (उम्र 34 वर्ष, पति अजय कुमार सिंह) के रूप में हुई है. शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-despite-the-protest-and-roar-of-congress-leaders-the-lock-of-the-office-did-not-open/">धनबाद:

कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन व गर्जन के बावजूद नहीं खुला कार्यालय का ताला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp