Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा :  घर गिरने से युवती की मौत, पांच लोग घायल

Advertisement
Advertisement
Koderma :    जिले के जयनगर प्रखंड के घंघरी में मिट्टी का घर गिरने से एक युवती की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. यह घटना बीती रात की बतायी जा रही है. युवती की पहचान 17 वर्षीय करुणा कुमारी के रुप में हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला बाहर 

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे उदय सिंह का घर गिर गया. चीख सुनने के बाद आस-पास के लोग वहां पहुंचे. उनकी मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया.  मलबे में दबे लोगों को निकालने के दौरान पता चला कि उदय सिंह की बेटी की मौत हो गयी. वहीं मलबे में दबने के कारण उदय सिंह की पत्नी, दो बेटे और दो बेटी की हालय गंभीर बताई जा रही है. इसे भी पढ़े : शेयर">https://lagatar.in/all-round-greenery-in-the-stock-market-sensex-opened-up-by-435-points-banking-stocks-rose/">शेयर

बाजार में चौतरफा हरियाली, सेंसेक्स 435 अंक मजबूत होकर खुला, बैंकिंग शेयरों में तेजी

ग्रामीणों को अब तक नहीं मिल पाया आवास योजना का लाभ

ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजना की स्वीकृति मिलने के बाद भी अब तक कई लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रखंड के अधिकारी इस तरह की घटानाओं के लिए जिम्मेदार हैं. उनका कहना है कि घंघरी में ऐसे कई मिट्टी के घर  हैं. जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसे भी पढ़े : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-3-people-arrested-with-70-liters-of-mahua-liquor/">देवघर

: 70 लीटर महुआ शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही