Search

 
 
 

कोडरमा: धान कूटने की मशीन में फंसकर महिला घायल, रिम्स रेफर

 
Koderma: कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में एक महिला घायल हो गयी. घटना बुधवार की पपलो पंचायत के ग्राम बिंधनिया की है. धान कूटने की मशीन में बाल फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान रोकनी देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में धान की मशीन से धान निकालने व हटाने का कार्य कर रही थी. देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=u4KCi2I1Y34

बताया जाता है कि इसी दौरान महिला के सिर का बाल मशीन में फंस गया. इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई. परिजनों ने जल्द ही महिला को मरकच्चो स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद महिला के गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें- तुष्टिकरण">https://lagatar.in/jmm-doing-politics-of-appeasement-cp-singh/">तुष्टिकरण

की राजनीति कर रहा है झामुमो : सीपी सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही