Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Koderma :  नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के ग्राम बीघा में विगत 5 मई को जमीन विवाद में झड़प हुई थी. झड़प में घायल महिला की रिम्स में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. गुस्साए ग्रामीणों ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुरनाडीह चौक स्थित कोडरमा- गिरिडीह मुख्य सड़क को गुरुवार को जाम कर दिया. जाम के कारण वाहनों की सड़क के दोनों तरफ लम्बी कतार लग गयी. इसकी सूचना मिलते ही जिप अध्यक्ष रामधन यादव, नवलशाही थाना प्रभारी अनिल सिंह व फुलवरिया मुखिया संजय मेहता मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया. पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. इसे भी पढ़ें :खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-restoration-of-broken-roads-started/">खबर

का असर: शुरू हुआ तोड़ी गई सड़कों का रेस्टोरेशन

झड़प में घायल हुई थी महिला

बता दें कि विगत 5 मई को जमीनी विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. मामले में यमुना मेहता, पिता स्व हेमा मेहता ने नवलशाही थाना मे आवेदन भी दिया था. आवेदन में कहा गया कि पप्पू मेहता, पिता मनोज मेहता ने दर्शनी देवी, पति यमुना मेहता को हथौड़ा से मार कर घायल कर दिया. इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था. चिकित्सकों ने घायल महिला को रांची रिम्स रेफर कर दिया था. इलाज के क्रम में 25 दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mla-reprimanded-trws-executive-engineer/">हजारीबाग

: विधायक ने टीआरडब्ल्यू के कार्यपालक अभियंता को लगाई फटकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही