Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला, रिम्स रेफर

Koderma : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित तेतरोन में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी है. यह हादसा मंगलवार की सुबह 8 बजे हुई है. बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लिक हो गया. जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. महिला की पहचान सलोनी देवी उम्र करीब 19 वर्ष पति रंजीत दास तेतरोन निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सलोनी देवी की शादी एक साल पहले रंजीत दास से हुई थी. घटना के संबंध में सदर अस्पताल से कोडरमा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. इसे भी पढ़ें - अक्षय">https://lagatar.in/another-setback-for-akshay-kumar-the-entertainers-tour-event-in-new-jersey-canceled/">अक्षय

कुमार को एक और झटका, न्यू जर्सी में आयोजित कार्यक्रम “द एंटरटेनर्स टूर” रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही