Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डीवीसी गेट के सामने मजदूरों ने दिया धरना समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह में झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन और डीवीसी कामगार यूनियन ने डीवीसी नंबर एक गेट के सामने धरना दिया. धरना में मुख्य रूप से राजधनवार के पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों की मांगे बिल्कुल जायज है. इनकी मांगें है कि डीवीसी बोकारो, चन्द्रपुरा के मुताबिक उनको भी मजदूरी दिया जाए. जिन मजदूरों को कार्य करते हुए 10 वर्ष हो गया है उनकी पदोन्नति किया जाए. साथ ही ऐश पाउंड की छाई से जिन गांवों को भारी नुक्सान हो रहा है, उन गांवों के ग्रामीणों के साथ मिलकर सरकार के सामने मजबूती से उठाया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के सांसद और विधायक को किसानों और मजदूरों की कोई चिंता नहीं है. इसलिए आने वाले चुनाव में ऐसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने की जरूरत है. मौके पर रामचंद्र पासवान, सुरेश साव, अमर मंडल, रामदेव पासवान, हनीफ अंसारी, रफीक अंसारी, नलिन रंजन, सिकंदर यादव, विजय यादव, मंटू साव, पिंटू साव, सरीता देवी, उर्मिला देवी,हासीब अंसारी, रामसुंदर दास, सुनील रजक, रासमणी साव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :पंडरा">https://lagatar.in/zero-facilities-in-pandara-market-fare-increased-by-120-percent/">पंडरा

बाजार में सुविधा शून्य, किराया बढ़ा दिया 120 फीसदी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_239_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> दूसरी खबर

सदर अस्पताल के समक्ष भाकपा का विशाल धरना 27 सितंबर को

Koderma : भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने बताया कि बुधवार को भाकपा जिला परिषद के द्वारा विभिन्न जन समस्याओं के सवाल पर सदर अस्पताल के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है. धरना के पूर्व दोपहर 12 बजे से उर्मिला चौधरी क्लीनिक से जुलूस निकाला जाएगा. धरने में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम, जिला मंत्री प्रकाश रजक, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव, अंचल रामेश्वर यादव, अंचल अर्जुन यादव, धनंजय यादव, सच्चिदानंद पांडेय और महेश प्रसाद सिंह संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-an-accused-in-rakesh-sharma-murder-case-arrested/">साहिबगंज

: राकेश शर्मा हत्याकांड मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
तीसरी खबर

डीसी ने की जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, दिये जरूरी निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/26rc_m_87_26092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर/क्रशर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन की रोकथाम पर चर्चा की गई. पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा दिया गया. उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व वन विभाग द्वारा की जारी कार्रवाई का संयुक्त रूप से रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे. जिन जिन क्षेत्रों में अभियान चलाया गया है, उस कार्रवाई का समुचित रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे. रेंजर, थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी संयुक्त रूप से अवैध रूप से खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही