Search

 
 
 

कोडरमा : कैपिटल विश्वविद्यालय में कार्यशाला, वर्मी कंपोस्ट के जरिये खेती पर बल

 
Koderma : चित्रगुप्त नगर स्थित कैपिटल विश्वविद्यालय में गुरूवार को महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् के तत्वाधान में कार्याशाला का आयोजन किया गया. वक्ता के रूप में ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहायक प्राध्यापक व जिला समन्वयक प्रो. सौरभ शर्मा द्वारा पीपीटी के माध्यम से मुख्य रूप से स्वच्छता, उर्जा, संरक्षण, जल संरक्षण, हरित कैंपस, स्वच्छ जल, कचरा निस्तारण व संग्रहण विषय पर चर्चा की गई. विश्वविद्यालय में रेड सेल भी बनाया गया. वर्मी कंपोस्ट से जरिये खेती करने पर भी बल दिया. कैपिटल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. ओम प्रकाश मेहता ने बताया कि स्वच्छता एवं उर्जा संरक्षण हमारे जीवन में बहुत उपयोगी है. साथ में प्रो. अजय कुमार वर्णवाल ने जल संरक्षण, हरित कैंपस, कचरा निस्तारण व संग्रहण विषय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया. इस मौके पर एचआर प्रदीप भरद्वाज, शिक्षक, हरिहर बर्णवाल, सुलोचना नायक, बंदना भदानी, प्रिया कुमारी, रोशनी कुमारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, गजाला परवीन, रिंकु कुमारी कमल सिंह, ज्योति कुमारी, मनमोहन, मोनिका, सुनिता एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम को सम्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यशाला समन्वयक मार्केटिंग प्रबंधक विशाल कुमार यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुआ. धन्यवाद ज्ञापन प्रो. हरिहर बर्णवाल ने किया. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-13-dengue-patients-admitted-in-rims-all-have-low-platelets/">रांची

: रिम्स में डेंगू के 13 मरीज भर्ती, सभी के प्लेटलेट्स कम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही