Search

 
 
 

कोडरमा : दुर्गा वाहिनी के द्वारा की गयी अस्त्र-शस्त्र की पूजा

 
Koderma : जयनगर प्रखंड के दुर्गा मन्दिर में दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका कृति सुमन मोदी द्वारा शस्त्र पूजन किया गया. प्रत्येक वर्ष नवरात्रा एवं राम नवमी पूजन के अवसर पर अस्त्र-शस्त्र पूजा करने की परंपरा है, जहां लाठी, भाला, बरछी, तलवार, कटार के द्वारा प्रदर्शन भी किया जाता है. इस अवसर पर माता रानी के विभिन्न शास्त्रों की पूजा करने का विधान है. मौके पर उपस्थित प्रखंड व जिले के कई पदाधिकारियों के साथ-साथ जयनगर प्रखंड के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे. मौके पर विहिप जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोदी, विहिप प्रखंड अध्यक्ष महेश पाण्डेय, विहिप प्रखंड मंत्री सदानंद सिंह, सतीश सिंह, प्रखंड योग प्रभारी कैलाश लाल बरनवाल, प्रखंड उप प्रमुख राज नारायण सिंह, पंकज दास, देवनाथ राणा, मनदीप साव, सत्यानन्द पाण्डेय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–कोडरमा">https://lagatar.in/dhanbad-preparation-for-municipal-elections-begins-administration-will-send-voter-list-to-the-commission-by-november/">कोडरमा

: वज्रपात से दुधारु गाय की मौत [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही