Search

 
 
 

कोडरमा : पूजित अक्षत का बेको पंचायत में किया गया वितरण

 
Jaynagar(koderma) : जयनगर प्रखंड अंतर्गत बेको पंचायत में अयोध्या धाम से आए पवित्र कलश का मंदिरों में पूजन और पूजित अक्षत का वितरण किया गया. वहीं राम भक्तों ने बेको पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. नगर भ्रमण में जय श्री राम, जय माता दी, हर हर महादेव के नारों के साथ पंचायत भक्तिमय हो गया. इस दौरान बजरंग दल प्रखंड संयोजक अजय यादव ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है. इसे लेकर सभी जगहों पर उत्साह देखा जा रहा है. वहीं 22 जनवरी को यादगार बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है. 22जनवरी सभी मंदिरों एवं घरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा. वहीं मौके पर विश्व हिन्दू परिषद पंचायत अध्यक्ष राज सिंह उर्फ विकास सिंह, सूर्य देव राणा, शिवनाथ यादव, विकास यादव, अरविंद यादव, सुभाष यादव, राजकुमार यादव, विजय यादव, उमाशंकर यादव, सुरेश सिंह, प्रकाश राणा, सुरेश दास, अशोक दास, सुदामा दास, धानेशवर यादव, श्याम देव पंडित, शिव शंकर पंडित, जागेश्वर पासवान, सुरेंद्र पासवान, राजदेव यादव, रामचंद्र यादव, किशोर राणा, ब्रह्मदेव राणा, रामविलास सिंह सहित सैकड़ो महिला-पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-involved-in-corruption-annapurna-devi/">हेमंत

सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त : अन्नपूर्णा देवी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही