Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : स्वावलंबी भारत अभियान के तहत युवा संवाद का आयोजन समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma: ग्रिज़ली विद्यालय तिलैयाडैम के सभागार में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्य वक्ता के तौर पर स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार शामिल हुए. विशिष्ट वक्ता के तौर पर डॉ अशोक अभिषेक, एसोसिएट प्रोफेसर जे जे कॉलेज, प्रान्त अधिकारी अजय चौधरी, एडवर्ड सोरेन, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार तथा पी के सिन्हा शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत आये हुए अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता, नानाजी देशमुख और दंतोपंत ठेंगड़ी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी वक्ताओं का स्वागत विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने पौधा देकर किया. इसे भी पढ़ें :डीसी">https://lagatar.in/dc-held-a-meeting-three-news-from-latehar-including-instructions-to-keep-an-eye-on-anti-social-elements-during-durga-puja/">डीसी

ने की बैठक, दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश समेत लातेहार की तीन खबरें

नौकरी पाना नहीं नौकरी देना हो उद्देश्य : प्रकाश गुप्ता

अपने सम्बोधन में सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा हमें सशक्त बनाती है. शिक्षा के माध्यम को इतना सशक्त बनना है कि आने वाले समय में हम केवल नौकरी पाने वाले की श्रेणी में ना होकर नौकरी प्रदान करने वालो की श्रेणी में शामिल हो सकें. उन्होंने छात्रों को उद्यमिता, स्वावलंबन, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में छात्रों को बताया. कहा कि आज हर जगह युवा तेजी से इनकी ओर बढ़ रहे हैं. ग्रिज़ली विद्यालय के छात्र भी इस दिशा में अपनी सोच के साथ आगे बढ़ें. वहीं डॉ अशोक अभिषेक ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए नई शिक्षा नीति के बारे में छात्रों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा ही एक मात्र माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने समाज के चरित्र का निर्माण कर सकते हैं. वहीं मुख्य वक्ता अजय कुमार ने कहा कि छात्रों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ स्वरोजगार एवं रोजगार पर भी ध्यान देने की जरूरत है. दूसरी खबर

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/11rc_m_135_11102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Koderma:  राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में बीएड प्रशिक्षु द्वारा स्वच्छ भारत पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मौके पर स्वच्छता के महत्व को बतलाने के लिए नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई. इसके माध्यम से साफ सफाई के महत्व को बताया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सर्वेश जैन ने स्वच्छता क्या है, क्यों जरूरी है, स्वच्छ गांव, स्वच्छ शहर और स्वच्छ राज्य के होने से क्या लाभ होगा, इस विषय पर प्रकाश डाला. साथ ही कार्यक्रम में स्वच्छ भारत को लेकर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया. कार्यक्रम में बीएड प्रशिक्षु सोनू कुमार, दिलीप कुमार, अनिल कुमार, कुसुम कुमारी, नीलम कुमारी, अनिता कुमारी, दिव्या कुमारी आदि का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-launch-of-trophy-and-mascot-of-jharkhand-womens-asian-champions-trophy-on-october-13-cm-will-unveil/">रांची

: 13 अक्टूबर को झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के ट्रॉफी और मैस्कट की लांचिंग, सीएम करेंगे अनावरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही