Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : करंट लगने से युवक की मौत, दूसरी घटना में सांप काटने से नाबालिग की जीवनलीला समाप्त

Koderma :  कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र के पड़रिया में शनिवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पड़रिया निवासी आनंदी कुमार, उम्र 38 वर्ष, पिता चंद्रिका महतो के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि आनंदी कुमार शनिवार की सुबह घर के बगल में दातुन तोड़ रहे थे. इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मूलरूप से बिहार के नवादा जिला के पिपरा का निवासी था. वह पिछले कुछ वर्षों से पड़रिया में घर बनाकर रह रहा था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें :एनोस">https://lagatar.in/anos-said-jharkhand-party-will-emerge-as-third-front-in-2024-elections/">एनोस

ने कहा, 2024 चुनाव में झारखंड पार्टी तीसरा मोर्चा बनकर उभरेगी
दूसरी खबर

सांप काटने से नाबालिग की मौत

Markachcho: नवलशाही थाना क्षेत्र के धरगांव पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में सांप काटने से नाबालिग की मौत हो गई. मृतका की पहचान रीतलाल सिंह की 8 वर्षीया पुत्री के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार नाबालिग शौच के लिए खेत तरफ गई हुई थी. उसी दौरान सांप ने काट लिया. परिजन उसे सदर अस्पताल ले जाया जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-56-cases-executed-in-monthly-lok-adalat/">चाईबासा

: मासिक लोक अदालत में 56 मामलों का हुआ निष्पादन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही