Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Koderma :  प्रेम-प्रसंग मामले में एक युवती के पिता पर अपनी पत्नी के सहयोग से युवक की हत्या करने का आरोप है. उक्त घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाई पंचायत के ग्राम बेला की है.मृतक की पहचान कादोडीह पंचायत के ग्राम केतरूसिंघा निवासी सोनू यादव (25 वर्ष) के रूप में की गयी है. युवक ट्रक का ड्राइवर था और होली मनाने जमशेदपुर से अपने घर केतरूसिंघा लौटा था. मृतक शादीशुदा था और उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/jayant-sinha-gets-emotional-after-watching-hazaribagh-the-kashmir-files-movie/">हजारीबाग

:  द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखकर भावुक हुए जयंत सिन्हा जानकारी के अनुसार युवक का प्रेम-प्रसंग बेला निवासी अपनी ममेरी साली से था. होली मनाने जब युवक अपने घर लौटा तो शुक्रवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने बेला चला गया. इसी दौरान युवती के पिता ने युवती तथा उक्त युवक को आपत्तिजनक स्थिति मे देख लिया. बताया गया कि उसके बाद युवती के पिता तथा उसके अन्य परिजनों ने तेज धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/general-tickets-will-be-available-from-july-in-many-trains-passing-through-dhanbad/">धनबाद

से गुजरने वाली कई ट्रेनों में जुलाई से मिलेंगे जनरल टिकट साक्ष्य छुपाने को लेकर युवक के शव को पास के रेलवे ट्रैक पर रख दिया. जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह बेला रेलवे ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 35/21 के पास युवक की लाश ग्रामीणों ने देखी. युवक के दाहिने कनपटी की ओर पांच बार धारदार हथियार से वार किया गया था.सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि युवक की पहले बेला गांव के किनारे खेत में हत्या की गयी. इसके बाद साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को घसीटते हुए कोडरमा कोवाड़ रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-hscl-has-given-four-houses-to-former-mp-one-in-the-name-of-wife/">बोकारो:

HSCL ने पूर्व सांसद को दिया है चार आवास, एक पत्नी के नाम पुलिस ने युवक की बाइक घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब से बरामद की. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मामा ससुर हीरालाल यादव तथा उसके परिजनों से भी पूछताछ की.पूछताछ के दौरान उक्त लोगों के बयान मे पुलिस को कुछ संदेह हुआ जिसके बाद पुलिस हीरालाल यादव उसकी पत्नी व पुत्री को पूछताछ के लिए थाना ले आयी और जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो हीरालाल यादव ने अपराध स्वीकार कर लिया.उसने बताया कि उसकी पुत्री तथा उक्त युवक को आपत्तिजनक स्थिति मे देखने के बाद उसने अपना आपा खो दिया तथा युवक की हत्या कर दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही