Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमाः ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

Koderma: जिले के लाराबाद के पास बुधवार की देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक राजू साव (32 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. एक अन्य युवक की पहचान झालपो निवासी अशोक दास (40 वर्ष, पिता धर्मदास) के रूप में हुई है, जिसकी स्थिति ठीक है और सदर अस्पताल में इलाजरत है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवक अम्बाटाड में शादी में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान लाराबाद के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटर साइकल को अपनी चपेट ले लिया, और मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. इसे भी पढ़ें- 66वें">https://lagatar.in/the-players-who-returned-after-playing-the-66th-national-school-games-shared-their-pain/">66वें

नेशनल स्कूल गेम्स खेलकर लौटी खिलाड़यों ने साझा की पीड़ा, बोली- खराब भोजन से बिगड़ी सेहत, गंवाना पड़ा गोल्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही