Search

 
 
 

कोडरमा : युवक की धारदार हथियार से हत्या, हड़कंप

 
Koderma:  जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेसकरी में अंजार खान उर्फ कारा, पिता मुख्तार खान का खून से लथपथ शव पाया गया. बताया जाता है कि रात में अज्ञात व्यक्तियों ने अंजार खान को तेज धारदार हथियार से सर पर वार कर हत्या कर दी. अंजार खान अपने घर के सामने खटिया पर सोया हुआ था. सूचना पाकर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची. लेकिन मृतक के परिजन शव को उठाने नहीं दे रहे थे. हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को समझाया कि जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी होगी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. मौके पर थाना प्रभारी विकास पासवान, जनप्रतिनिधि सुरेंद्र भाई मोदी, वसी अहमद समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-parliamentary-seat-chamra-did-not-agree-will-file-nomination-on-wednesday/">लोहरदगा

संसदीय सीटः नहीं माने चमरा, बुधवार को करेंगे नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही